Bihar Election 2025: विजय खेमका का सघन जनसंपर्क अभियान, बोले—“भयमुक्त और विकसित पूर्णिया बनाना मेरा संकल्प”

पूर्णिया: Bihar Election 2025 पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के एनडीए (भाजपा) प्रत्याशी श्री विजय कुमार खेमका ने सोमवार को हरदा, गुड मिल्की, दिवानगंज, बिलरिया और कालाघाट क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी मतदाताओं से मुलाकात कर समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त किया। जनसंपर्क के दौरान श्री खेमका ने कहा कि एनडीए सरकार ने आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएँ चलाई हैं—राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, पेंशन योजना और छात्रों को प्रोत्साहन राशि जैसी सुविधाएँ गरीबों तक पहुँचाई जा रही हैं।

वृद्धजनों और विधवाओं को 1100 रुपये मासिक पेंशन मिल रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में गाँवों में भी शहरों जैसी सुविधाएँ विकसित हुई हैं और हर घर से लेकर खेतों तक बिजली पहुँचाने का काम निरंतर जारी है। खेमका ने बताया कि किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और केसीसी लोन के तहत आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है।

Bihar Election 2025

उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य भयमुक्त और विकसित पूर्णिया का निर्माण करना है। जनता से अपील है कि भाजपा और एनडीए को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि बिहार में पुनः प्रचंड बहुमत की एनडीए सरकार बन सके।” इस मौके पर अनिल ठाकुर, जय किशन साह, कन्हैया पंडित, अंशुल सरदार, मिथुन कुमार, सजल कुमार दास, मंटू दास, रतन दास, प्रणव दास, महेंद्र दास और सुनील दास सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *