Bihar Election 2025

पूर्णिया: Bihar Election 2025 बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत पूर्णिया जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्य तेजी से जारी है। इसी क्रम में सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने जिला स्कूल पूर्णिया स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भवन में बने बज्रगृह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था, वीवीपैट, सीयू और बीयू के बूथवार मिलान, ईवीएम रिप्लेसमेंट की स्थिति तथा सीलिंग कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बज्रगृह की सुरक्षा और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और ईवीएम कमीशनिंग एवं सीलिंग का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर त्रुटिरहित रूप से पूरा किया जाए।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *