पूर्णिया: Bihar Election 2025 बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर जिले में स्वीप कार्यक्रम लगातार जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश पर सोमवार को बनमनखी प्रखंड के बहोरा पंचायत के बूथ संख्या 96 और 97 पर डीपीएम जीविका ओमप्रकाश मंडल के नेतृत्व में अधिकार CLF और आधार ग्राम संगठन द्वारा शपथ ग्रहण, रंगोली एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मतदान के महत्व और मतदाता की जिम्मेदारी पर विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित ग्रामीणों ने 11 नवंबर 2025 को अपने मतदान केंद्र पर शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया और नारा दिया— “मतदान करना मेरा अधिकार है।” Post navigationPurnia News: धरहरा पंचायत में रंगोली व शपथ के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान Bihar Election 2025: पूर्णिया डीएम ने किया बज्रगृह का औचक निरीक्षण, ईवीएम सीलिंग कार्य की ली जानकारी