Bihar Election 2025: DM और SP ने प्रेक्षकों संग किया 4 डिस्पैच सेंटर और मतगणना केंद्र का निरीक्षण, EVM कमिशनिंग पर दिए विशेष निर्देश

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): Bihar Election 2025 बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने संयुक्त रूप से जिले में नियुक्त सभी सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में जिला मुख्यालय स्थित सभी 04 डिस्पैच सेंटरों एवं मतगणना केंद्र का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कमिशनिंग पर विशेष जोर: ‘EVM निर्वाचन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य’
निरीक्षण के दौरान, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि ईवीएम कमिशनिंग निर्वाचन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कमिशनिंग कार्य में प्रतिनियुक्त तकनीकी पदाधिकारियों, मास्टर ट्रेनरों, सहायकों तथा निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों से टीम भावना से समय पर कार्यों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

डिस्पैच सेंटर और मतगणना केंद्र की स्थिति
जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए 04 डिस्पैच सेंटर बनाए गए हैं, जबकि मतगणना और स्ट्रॉन्ग रूम के लिए एक ही स्थान निर्धारित है: 47-रानीगंज एवं 49-अररिया के लिए अररिया कॉलेज अररिया, 46-नरपतगंज एवं 48-फारबिसगंज के लिए कृषि उत्पादन बाजार समिति अररिया, 50-जोकीहाट के लिए अल शम्स मिल्लिया कॉलेज अररिया, 51-सिकटी के लिए एम.एल.डी.पी.के. यादव कॉलेज अररिया को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है। वहीं सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना केन्द्र/स्ट्रॉग रूम के रूप में कृषि उत्पादन बाजार समिति अररिया निर्धारित है।

सुरक्षा, सुविधा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा
जिलाधिकारी ने डिस्पैच केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की भी गहन समीक्षा की और सुरक्षा बलों की प्रभावी तैनाती और सतत निगरानी के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, मतदान कर्मियों एवं प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के लिए पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान ब्रीफिंग स्थल, काउंटर व्यवस्था और वाहन पार्किंग की योजना का भी जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने पोलिंग पार्टी और मतदान सामग्री के सुरक्षित एवं त्वरित आवागमन के लिए यातायात व्यवस्था का प्लान तैयार करने का निर्देश दिया और कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के वाहनों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किया जाए।

प्रेक्षकों की उपस्थिति
इस संयुक्त निरीक्षण के दौरान जिले में नियुक्त सभी सामान्य प्रेक्षक उपस्थित रहे: नेहा मार्व्या (46-नरपतगंज), विजय दयाराम के (47-रानीगंज), वी कलैयारासी (48-फारबिसगंज), संजीव सिंह (49-अररिया), एस मलारविझी (50-जोकीहाट) और इन्द्रमणि त्रिपाठी (51-सिकटी)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon