सड़क दुर्घटना में मारे गए दोनों युवकों के स्वजनों से मिले विधायक, दी संतावना

PURNIA NEWS : मोहनपुर थाना क्षेत्र के बुद्धिचक एवं सुनील नगर के दो युवकों के सडक दुर्घटना में मारे जाने के बाद विधायक शंकर सिंह उनके घर पहुंचे तथा स्वजनों को संतावना दी । मौके पर उन्होंने कहा कि होनी को कौन टाल सकता है । वे हमेशा उनकी दुख की घडी में साथ हैं, कहीं से कोई परेशानी हो तो वे उन्हें फोन कर सकते हैं, वे उनकी समस्या दूर करने का प्रयास करेंगे । उन्होंने भगवान से दोनों युवकों की आत्मा की शांति के प्रार्थना की तथा सभी स्वजनों को संतावना दी ।

यह बता दें कि सोमवार को इसी थाना क्षेत्र के रूपौली मोहनपुर सडक मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में बुद्धिचक का सोनु कुमार एवं सुनीलनगर का सीतेश कुमार की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य बुरी तरह से घायल हो गए थे । वे पूर्णिया के अस्पताल में जीवन-मौत से संघर्ष कर रहे हैं । इसी को लेकर विधायक शंकर सिंह उनके घर पहुंचे थे । इनके अलावा भी अनेक नेता उनके घर संतावना देने पहुंचे थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *