बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण की 121 सीटों पर कड़ी सुरक्षा, सीमाएं सील, 4.5 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात

पूर्णिया: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी बूथों पर सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। चुनाव कार्य में लगभग 4.5 लाख सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं, जिनमें केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 1500 कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा बिहार पुलिस, बिहार विशेष सशस्त्र बल (BSAP), एसएसबी, होमगार्ड और प्रशिक्षु सिपाहियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है।

नेपाल सहित सभी जिलों की सीमाएं पूरी तरह सील कर दी गई हैं, जबकि दियारा क्षेत्रों में घुड़सवार दलों की तैनाती की गई है। ग्रामीण इलाकों में करीब 1.5 लाख चौकीदारों को भी चुनावी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार पुलिस के 60 हजार जवानों, बीएसएपी के 30 हजार जवानों, 20 हजार से अधिक होमगार्ड और अन्य राज्यों से आए करीब दो हजार रिजर्व बलों के जवानों को भी चुनाव ड्यूटी में शामिल किया गया है।

वीवीआईपी सुरक्षा के लिए प्रत्येक जिले में विशेष सुरक्षा पूल बनाया गया है, जिसमें एनएसजी-प्रशिक्षित पुलिसकर्मी शामिल हैं। साथ ही आपात स्थितियों से निपटने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन किया गया है, जिसमें एटीएस और एसटीएफ के कमांडो तैनात हैं। सीमा पार निगरानी भी बढ़ा दी गई है। बंगाल, उत्तर प्रदेश और झारखंड की सीमाओं पर चेकपोस्ट और नाकाबंदी की व्यवस्था की गई है। असामाजिक तत्वों, अपराधियों और नक्सल गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए अवैध शराब, नकदी और हथियारों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon