Bihar Election 2025: धमदाहा में सीएम नीतीश कुमार की जनसभा, जदयू प्रत्याशी लेशी सिंह के लिए मांगा समर्थन

पूर्णिया: Bihar Election 2025 पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यह सभा जदयू प्रत्याशी लेशी सिंह के समर्थन में आयोजित की गई थी। सीएम ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि बिहार में विकास और सुशासन का दौर जारी है, जिसे आगे भी मजबूती से जारी रखना है।

नीतीश कुमार ने जीविका दीदी योजना, महिला रोजगार योजना, मुफ्त बिजली कनेक्शन, सड़क और शिक्षा में सुधार जैसी कई योजनाओं का उल्लेख किया और कहा कि इन योजनाओं ने गांव-गांव तक विकास का संदेश पहुँचाया है। उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि राज्य और केंद्र की साझेदारी से बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है। सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को फिर से पीछे ले जाने वालों से सावधान रहना होगा, और जनता से अपील की कि वे लेशी सिंह को भारी मतों से विजयी बनाकर विकास की इस रफ्तार को जारी रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *