Bihar Election 2025: पूर्णिया में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

पूर्णिया: Bihar Election 2025 पूर्णिया में बुधवार को बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली SVEEP गतिविधियों के तहत आयोजित की गई थी, जिसमें जिला स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, युवा मतदाता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रैली बीबीएम उच्च विद्यालय, पूर्णिया से शुरू होकर भट्टा बाजार, लाइन बाजार, ध्रुव उद्यान, जनता चौक होते हुए इंदिरा गांधी स्टेडियम में जाकर संपन्न हुई। समापन स्थल पर प्रतिभागियों ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं से अपील की कि आगामी 11 नवंबर 2025 को अपने-अपने बूथ पर जाकर शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी अंशुल कुमार ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की नींव है, और प्रत्येक मतदाता का वोट बिहार के उज्जवल भविष्य की दिशा तय करता है।

Bihar Election 2025

उन्होंने सभी जिला वासियों से अपील की कि “एक भी मतदाता छूटे नहीं” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाएँ। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि SVEEP अभियान के तहत निरंतर कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया जाए, ताकि इस बार पूर्णिया जिले में 100% मतदान का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *