Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर पूर्णिया जिले में मतदाता जागरूकता अभियान जोर पकड़ चुका है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी पूर्णिया के निर्देश पर चल रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत मंगलवार को धमदाहा प्रखंड के सरसी पंचायत स्थित बूथ संख्या 56 पर जीविका के नेतृत्व में अहिल्या सीएलएफ और पूजा ग्राम संगठन द्वारा विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगोली और शपथ ग्रहण के माध्यम से मतदान के महत्व को रेखांकित किया। इस दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को बताया गया कि 11 नवंबर को होने वाले मतदान में सभी नागरिक शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *