बराह बाबा के जलार्पण को उमड़ा आस्था का जनसैलाब, दो किलोमीटर तक लगी श्रद्धालुओ की लाइन

PURNIA NEWS, आनंद यादुका : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भवानीपुर प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध बराह बाबा मंदिर में जलार्पण को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूर्णिमा के अवसर पर जलार्पण के लिए बुधवार की अहले सुबह साढ़े तीन बजे से लोग मंदिर में पहुंचने लगे थे। दिन के दस बजे तक जलार्पण के लिए आये लोगों कि बस स्टैंड से लेकर मंदिर तक दो किलोमीटर लंबी कतार लग गयी थी। खासकर महिला श्रद्धालुओं कि संख्यां अन्य बर्षो कि अपेक्षा इस बार काफी थी। जलार्पण के लिए समूचे पूर्णिया प्रमंडल,कोशी प्रमंडल के अलावे झारखंड, पश्चिम बंगाल, नेपाल आदि जगहों से भी काफी संख्यां में श्रद्धालु पहुंचे थे । बराह बाबा को जलार्पण के लिए श्रदालुओं के उमड़े जनसैलाब को नियंत्रित करने में प्रसाशनिक अधिकारियों के भी दिनभर पसीने छूटते रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भवानीपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी के साथ सभी पुलिस अधिकारी दिनभर मुस्तैद बने रहे। इसके अलावे भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला मुख्यालय से पर्याप्त संख्यां में पुलिस जवान भी जगह जगह तैनात किए गए थे । जबकि भवानीपुर बस स्टैंड से लेकर मेला तक जगह जगह अर्धसैनिक बल भी तैनात किये गए थे । मेला में उमड़ने वाले भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रसाशनिक स्तर से जगह-जगह बेरिकेटिंग भी किया गया था। काफी शांतिपूर्ण माहौल में बराह बाबा के जलार्पण का काम सम्पन्न हुआ।

गोड्डा से आये लोगों कि पूजा रहा आकर्षण का केंद्र —–

चर्चित बराह बाबा के जलार्पण के लिए झारखंड के गोड्डा से आये श्रद्धालु स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। गोड्डा से आये दर्जनों महिला एवं पुरुष बराह बाबा को जलार्पण के उपरांत मंदिर के पीछे अपना धाम लगाने का काम किया। जहां महिला एवं पुरुष अपने पारंपरिक आदिवासी तरीके से बराह बाबा को खुश करने के लिए नाच-गान करते हुए दिनभर लगे रहे। इस दौरान समूचा क्षेत्र आध्यात्मिक रंग में डूबा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *