Bihar Election 2025: पूर्णिया में एनडीए प्रत्याशी विजय खेमका का जनसंपर्क अभियान तेज, कहा—‘पूर्णिया का सर्वांगीण विकास मेरा संकल्प’

पूर्णिया: Bihar Election 2025  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर 62-पूर्णिया विधानसभा से एनडीए (भाजपा) प्रत्याशी विजय कुमार खेमका ने शुक्रवार को अपने जनसंपर्क अभियान में जबरदस्त रफ्तार लाई। उन्होंने गुलाबबाग सिंधिया बस्ती, मधुबनी थाना चौक, हाउसिंग कॉलोनी, रंगभूमि चौक, कॉलेज चौक, कोरठबाड़ी, प्रताप नगर, बीबीगंज, खैरुगंज, महाराजगंज, पिंक सिटी, रामबाग, कप्तानपाड़ा समेत शहर के कई इलाकों में डोर-टू-डोर संपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांगा। लोगों ने जगह-जगह पर फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

विजय खेमका ने कहा कि पूर्णिया की जनता विकास और सुशासन के पक्ष में एकजुट है तथा एक बार फिर एनडीए को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह का ऐतिहासिक रोड शो भट्ठा बाजार में होने जा रहा है और जनता से उसमें अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर एनडीए के प्रति समर्थन जताने की अपील की।

उन्होंने कहा, “पूर्णिया को विकसित शहर बनाना और भ्रष्टाचारमुक्त शासन देना ही मेरा संकल्प है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से भाजपा की प्रचंड जीत तय है।” इस अवसर पर उपमहापौर पल्लवी गुप्ता, गोपाल सिन्हा, मनोज सिंह, अवधेश प्रसाद सिंह, अभिजीत तिवारी, सोनू सिंह, अविनाश सिंह, राजेश केसरी, गौरव सिंह सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *