PURNEA NEWS, विधि संवाददाता: एक शिक्षिका के साथ मार-पीट व उपस्थिति पुस्तिका फाड़ने के दोषी 2 महिला अभियुक्तों को 3 दिन कारावास व 1000 हजार रुपए आर्थिक दंड की सजा सुनाई गई है। सजा पाने वाली अभियुक्तों के नाम हैं, सहजहां और शहरजहां। घटना 6 अगस्त 2011 की है। सरकारी शिक्षिका वीना कुमारी जब वर्ग 3 के बच्चों की हाजिरी ले रही थी, उसी समय उपरोक्त दोनों अभियुक्तों ने क्लास रुम में घुस कर शिक्षिका के साथ मार-पीट करते हुए हाजी रजिस्टर फाड़ दिया। अन्य शिक्षकों के बीच-बचाव से यह घटना शांत हुआ था। यह सजा प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राहुल प्रकाश ने सुनाई है। मामला अमौर थाना कांड संख्या 115/2011 पर आधारित था। इस मुकदमे में अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत गवाहों की गवाही व अभिलेख पर उपलब्ध अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषी पाए जाने के बाद अभियुक्तों को उपरोक्त सजा सुनाई गई है। इस वाद को अभियोजन पक्ष की ओर से संचालित कर रही थी, सहायक अभियोजन पदाधिकारी निधि कुमारी।
Related Posts
एसबीआई आरसेटी पूर्णिया में 12 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 33 महिला प्रशिक्षणार्थियों को मिला प्रमाण पत्र
अंग इंडिया संवाददाता, पूर्णिया: एसबीआई आरसेटी पूर्णिया में आयोजित 12 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का…
PURNIA NEWS : गुरुग्राम में आयोजित सम्मेलन में भवानीपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सावन कुमार होंगे शामिल
PURNIA NEWS : आगामी तीन एवं चार जुलाई को हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित होनेवाले…
Bihar Election 2025: धमदाहा में अखिलेश यादव का NDA पर हमला — “बिहार तय कर चुका है बदलाव, 11 नवंबर को BJP होगी नौ दो ग्यारह”
पूर्णिया: Bihar Election 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले समाजवादी पार्टी के…



