Bihar Election 2025: सबकोई मिलकर 14 नवंबर को नयी सरकार एवं नया बिहार बनाईये, सरकारी नौकरी पाईयेे: तेजस्वी यादव

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Bihar Election 2025 सबकोई मिलकर 14 नवंबर को नयी सरकार एवं नया बिहार बनाईये और सरकारी नौकरी पाईयेे। उक्त बातें रूपौली मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के क्रीडा मैदान में राजद प्रत्याशी बीमा भारती के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रतिपक्ष के नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कही। पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव चैपर से दोपहर लगभग 12 बजे राजद प्रत्याशी बीमा भारती के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने रूपौली के हाईस्कूल मैदान में पहुंचे थे। काफी व्यस्तता के कारण वे वमुश्किल दस मिनट ही चुनावी सभा को संबोधित कर पाए।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा तेजस्वी यादव ने कहा कि सबकोई मिलकर 14 नवंबर को नयी सरकार बनाईये तथा जिसघर में सरकारी नौकरी नहीं है, उसघर में सरकारी नौकरी पाईये। इसके अलावा सरकार बनते ही सभी माई-बहनों के खाता में 30 हजार रूपये भेजने के साथ-साथ गृहणियों को पांच सौ रूपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। सभी बुजुर्ग लोगों को 1500 रूपये मासिक पेंशन दिया जाएगा। सभी किसानों को खेती के लिए बिजली मुफत दी जाएगी, जबकि आम आदमी के लिए 200 युनिट बिजली फ्री दी जाएगी।

उन्होंने सभी बेरोजगारों से अपील की कि वे नयी सरकार के लिए लग जाएं तथा वैसे हरघर जिस घर में नौकरी नहीं है, सरकार बनते ही नौकरी ले जाएं। उन्होंने कहा इसके लिए सभी लोगों को 11 नवंबर को इवीएम का बटन दबाकर राजद प्रत्याशी बीमा भारती के लालटेन छाप पर भारी मतों से जीताकर भेजना है। इस दौरान उनके द्वारा राजद प्रत्याशी बीमा भारती को जीत का माला पहनाया। इनके अलावा पान समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता, दीपक शर्मा सहित हजारो की संख्या में युवक-युवतियां मौजूद थे। खासकर युवक-युवतियां तेजस्वी यादव के साथ तस्वीर खींचाने के लिए उतावले दिखे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon