अररिया में ‘मतदाता एक्सप्रेस’ रथ रवाना – 11 नवंबर को मतदान के लिए SVEEP गतिविधियों ने पकड़ा जोर

Bihar Election 2025,प्रिंस(अन्ना राय) : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, आज अररिया जिले में स्वीप (SVEEP) गतिविधियों के तहत “मतदाता एक्सप्रेस” रथ निकाला गया। यह पहल जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्री अनिल कुमार के दिशा-निर्देश में की गई। मतदाता एक्सप्रेस को समाहरणालय, अररिया से रवाना किया गया। यह रथ थाना चौक, काली मंदिर चौक, एडीबी चौक होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा और अंततः पुनः समाहरणालय परिसर में पहुँचा।

मतदान के अधिकार पर जागरूकता
मतदाता एक्सप्रेस के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व, निर्वाचन की तिथि 11 नवम्बर 2025, और “मेरा वोट – मेरा अधिकार, मतदान जरूर करेंगे हम” जैसे महत्वपूर्ण संदेशों से अवगत कराया गया। रथ को सुसज्जित पोस्टर, बैनर और उद्घोषणा के माध्यम से आमजन को मतदान की प्रक्रिया, वीवीपैट (VVPAT), ईवीएम (EVM) की जानकारी दी गई और शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारी, आईसीडीएस कर्मी, स्कूली छात्राएं सहित आम नागरिक उपस्थित रहे।

हर वोट लोकतंत्र की दिशा तय करता है
उपस्थित अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे आगामी 11 नवम्बर 2025 को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि हर मतदाता का एक वोट लोकतंत्र की दिशा तय करता है, इसलिए सभी लोग बिना किसी भय, प्रलोभन या दबाव के मतदान केंद्र तक पहुंचें। कार्यक्रम में जिला स्वीप आइकन गायक अमर आनंद एवं प्रिया राज द्वारा जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता गीत एवं नारे भी प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग, जिला परियोजना पदाधिकारी आईसीडीएस, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अररिया आदि मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon