SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिला संतमत सत्संग का 62वाॅ वार्षिक अधिवेशन 15/16 नवंबर शनिवार एवं रविवार को विषहरी स्थान प्रांगण दिवारी मे आयोजन होने जा रहा है।प्रचार प्रसार प्रमुख चन्दन वर्मा ने बताया की शनिवार को सत्संग स्थल पर महर्षि मेँहीँ ह्रदय धाम सौरबाजार से पधारे पुज्य अनुभवानंद जी महाराज, स्वामी ज्ञानी बाबा, स्वामी महेशानंद बाबा,ज्ञानानंद स्वामी बाबा,स्वामी देवेन्द्र बाबा,प्रमोद ब्रह्मचारी जी व अन्य साधूसंत के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अधिवेशन मे महर्षि मेँहीँ धाम मनियारपुर बांका से वर्तमान आचार्य पुज्यपाद महर्षि चतुरानंद जी महाराज व राज्य के अलग-अलग हिस्सो से अन्य साधूसंत का पदार्पण होने जा रहा है। दिवारी स्थान मे बन रहे आकर्षक पंडाल एवं श्रद्धालूओ के ठहरने के लिए व अन्य व्यवस्था का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। जिससे किन्ही को कोई दिक्कत न हो।

अधिवेशन मे डाक्टरों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ शिविर लगाया जा रहा है।साथ ही ,पूरा सत्संग स्थल सी सी टी वी कैमरा के निगरानी मे रहेगा व सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहेंगे। निःशुल्क पार्किंग व श्रद्धालूओ के लिए भोजनालय व अन्य सुविधाओ का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। 14 नवंबर को शाम 4 बजे महर्षि चतुरानंद जी महाराज का सहरसा पदार्पण होगा। सत्संग का कार्यक्रम सुबह 6बजे से 10 बजे तक व दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। ध्वजारोहण समारोह मे जिलाध्यक्ष हरिनारायण राम,अशोक यादव,सुमन कुमार,सनत कुमार,रामबाबू यादव,सुमन यादव, रामबहादुर यादव, घनश्याम यादव, पंकज यादव, संजीव यादव,चनदेशरी दास,सत्य नारायण यादव, जिला परिषद विनीत सिंह, मिथलेश यादव, लक्ष्मी भगत, चंदन भगता,राहुल कुमार,अवधेश यादव, मन्ना सिंह एवं समस्त क्षेत्रीय सत्संग प्रेमीगण मौजूद रहे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *