पूर्णिया: Bihar Election 2025 धमदाहा में शनिवार को एनडीए प्रत्याशी और बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह की जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं, नारों और जयकारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों के स्नेह और सहयोग से अभिभूत लेशी सिंह ने कहा कि धमदाहा की जनता का समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और आधारभूत सेवाओं के क्षेत्र में हुए विकास इस बात का प्रमाण हैं कि जब जनता साथ खड़ी होती है तो प्रगति निश्चित होती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि 11 नवंबर को क्रमांक 1 पर तीर छाप के सामने वाला बटन दबाकर एनडीए सरकार को फिर से सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा — “आपका एक-एक वोट धमदाहा को उज्जवल भविष्य की ओर ले जाने वाला कदम होगा।”
TAGGED:Bihar Election 2025



