पूर्णिया: Bihar Election 2025 धमदाहा से एनडीए प्रत्याशी लेशी सिंह के समर्थन में आज झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने एक भव्य जनसभा को संबोधित किया। सभा में क्षेत्र के लोगों का उत्साह देखने लायक था। अपने प्रेरक संबोधन में मरांडी ने कहा कि धमदाहा विकास की नई दिशा में बढ़ रहा है और एनडीए की सरकार ही इस प्रगति को और गति दे सकती है।
उन्होंने जनता मालिक से आग्रह किया कि 11 नवंबर को क्रमांक 1 के सामने वाला बटन दबाकर एनडीए को समर्थन दें, ताकि क्षेत्र में विकास, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं की योजनाएं तेजी से आगे बढ़ सकें। सभा में उपस्थित समर्थकों ने “फिर एक बार एनडीए सरकार” के नारों से मैदान गूंजा दिया। इस अवसर पर एनडीए प्रत्याशी लेशी सिंह ने भी अपने क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पण दोहराया और कहा कि धमदाहा को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है।



