PURNIA NEWS, विधि संवाददाता : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एव बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पटना के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहअध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया कन्हैया जी चौधरी के निर्देशानुसार 9 नवंबर 2025 को विधिक सेवा दिवस के अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया द्वारा व्यवहार न्यायालय पूर्णिया से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया । प्रभात फेरी के माध्यम से विधिक सेवा प्राधिकार के मुख्य उद्देश्यों, विधिक सहायता प्राप्त करने के नियम, नालसा के योजनाओं तथा 13 दिसंबर 2025 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक किया गया साथ ही 11 नवंबर 2025 को पूर्णिया में होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आहवान किया गया।
इतना ही नहीं पूर्णिया जिले के अलग-अलग पंचायतों एवं वार्डों में पारा विधिक स्वयं सेवकों द्वारा डोर टू डोर कैंपेन किया गया और आम जनों के बीच पंपलेट वितरित किया गया ताकी वे विधिक सेवा प्राधिकार के मुख्य उद्देश्यों, विधिक सहायता प्राप्त करने के नियम, नालसा के योजनाओं , मौलिक कर्तव्य, मौलिक अधिकार, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा 13 दिसंबर 2025 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से अवगत हो सकें।



