Bihar Election 2025: तुलसी बिशनपुर में एनडीए प्रत्याशी कलाधर मंडल ने तो भिट्ठा में राजद प्रत्याशी बीमा भारती ने डाले वोट

पूर्णिया, आनंद यादुका: Bihar Election 2025 पूर्णिया जिले के रुपौली विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को हुए मतदान के दौरान प्रमुख प्रत्याशियों ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एनडीए प्रत्याशी कलाधर मंडल ने भवानीपुर प्रखंड के तुलसी बिशनपुर मतदान केंद्र पर मतदान किया, जबकि महागठबंधन की राजद प्रत्याशी बीमा भारती ने अपने गांव भवानीपुर प्रखंड के भिट्ठा मतदान केंद्र पर वोट डाला। मतदान के बाद दोनों प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत को लेकर आत्मविश्वास जताया और कहा कि जनता इस बार विकास और जनहित के मुद्दों पर मतदान कर रही है।

गौरतलब है कि राजद प्रत्याशी बीमा भारती भवानीपुर प्रखंड के सुरैति पंचायत के भिट्ठा गांव की मूल निवासी हैं, वहीं जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल का पैतृक घर भवानीपुर प्रखंड के बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत के धुचायटोला गांव में स्थित है। मतदान के दौरान दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों में भी जोश और उत्साह का माहौल देखा गया, जबकि प्रशासन की ओर से क्षेत्र में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई थी ताकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *