11 नवंबर को मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक, वोटर आईडी के साथ 12 वैकल्पिक दस्तावेजों से भी डाल सकेंगे वोट

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दूसरे चरण में पूर्णिया जिले में 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अंशुल कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता वोटर आईडी कार्ड के अलावा 12 वैकल्पिक दस्तावेजों में से किसी एक के माध्यम से भी मतदान कर सकते हैं।

इनमें भारतीय पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जॉब कार्ड, आधार कार्ड, फोटोयुक्त बैंक या डाकघर पासबुक, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, पैन कार्ड, सार्वजनिक क्षेत्र के नियोक्ताओं का सेवा पहचान पत्र, एनपीआर स्मार्ट कार्ड, सांसद/विधायक/विधान परिषद सदस्य का पहचान पत्र, श्रम मंत्रालय या आयुष्मान भारत के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, और विशिष्ट विकलांगता आईडी (UDID कार्ड) शामिल हैं। उन्होंने अपील की कि “कोई मतदाता न छूटे” और अधिक जानकारी या सहायता के लिए मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *