पूर्णिया को मिला विकास का तोहफा, 22 करोड़ की लागत से काझी पथ के चौड़ीकरण-मजबूतीकरण को स्वीकृति: सम्राट चौधरी

पूर्णिया: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जानकारी दी है कि पूर्णिया जिले के पथ प्रमंडल अंतर्गत एन.एच.-107 से काझी तक कुल 6 किलोमीटर लंबे पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस योजना पर 2261.70 लाख, यानी लगभग 22 करोड़ 61 लाख 70 हजार रुपये खर्च होंगे। श्री चौधरी ने बताया कि पथ निर्माण विभाग से तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद निविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्य जल्द ही प्रारंभ कराया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पथ प्रमंडल पूर्णियां के कार्यपालक अभियंता को सौंपी गई है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार राज्य में सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर काम कर रही है, जिसका परिणाम है कि 2005 की तुलना में आज बिहार में एक विशाल सड़क नेटवर्क खड़ा हुआ है। हाल ही में चेथरीयपीर चौक से चम्पानगर तक लगभग 7.653 किलोमीटर सड़क को भी स्वीकृति दी गई थी। अब काझी पथ के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण से जहां आवागमन पहले से अधिक सुगम होगा, वहीं स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *