धमदाहा में बयानबाज़ी तेज़, राजद प्रत्याशी संतोष कुशवाहा ने जेडीयू की लेशी सिंह पर साधा निशाना

Bihar Election 2025 : धमदाहा विधानसभा सीट पर चुनावी जंग के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। राजद प्रत्याशी संतोष कुशवाहा ने जेडीयू उम्मीदवार लेशी सिंह के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि “बड़ी घटना की साजिश” की बात कर वे खुद किसी अप्रिय घटना को अंजाम दिलाने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान देकर वे संभावित घटनाओं का ठीकरा पहले से ही दूसरों पर फोड़ना चाहती हैं। कुशवाहा ने चुनौती दी कि यदि जेडीयू प्रत्याशी के पास सांसद पप्पू यादव से जुड़ी किसी साजिश का वीडियो है, तो उसे सार्वजनिक करें, अन्यथा जनता से माफी मांगें।

उन्होंने आरोप लगाया कि जेडीयू प्रत्याशी बाहरी अपराधियों की मदद से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं। दमगड़ा की घटना में गिरफ्तार तीन लोगों में से दो वैशाली और बेगूसराय के निवासी बताए गए हैं, जिनकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की मांग उन्होंने की है। कुशवाहा ने चेतावनी दी कि “हमने भी चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं,” अन्याय का प्रतिकार पहले भी हुआ है और आगे भी होगा। उन्होंने दावा किया कि धमदाहा की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और 11 नवंबर को इसका परिणाम सबके सामने होगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon