बंगलोर जा रहे युवक की ट्रेन से गिरने से हुई मौत, स्वजनों में मचा चित्कार

Bihar Election 2025 : थाना क्षेत्र के रामपुर परिहट गोढिहारी गांव के एक युवक की मौत बंगलोर जाने के क्रम में नैल्लोर स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने से हो गई है । खबर मिलते ही स्वजनों में चित्कार मच गया है तथा क्षेत्र में शोक की लहर पैदा हो गई है । इधर गांव के सामाजिक कार्यकतर्ता चंद्रकांत मिस्त्री ने बताया कि उनके गांव का नीतीश कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता नंदकिशोर सिंह अपने दो साथियों के साथ शुक्रवार को बंगलोर के लिए निकला था । वेलोग भागलपुर से यशवंतपुर बंगलोर के लिए ट्रेन पकडे थे । रविवार की शाम लगभग चार बजे नीतीश को ट्रेन में शौच लगा, वह शौच के लिए डब्बा के दूसरे छोर पर गया, काफी देर होने पर वह जब नहीं लौटा, तब उसके दोनों साथी उसे डब्बा में खोजने लगे । तभी डब्बा में बैठे यात्रियों ने बताया कि एक युवक नैल्लोर स्टेशन से गाडी से खुलने के बाद चलती ट्रेन से गिर गया है ।

वेलोग चित्कार कर उठे तथा अगले स्टेशन पर वेलोग उतर गए । इधर मृतक नीतीश के पास से जीआरपी द्वारा उसका आधार कार्ड एवं गांव का मोबाइल नंबर मिला, तब उसके घर फोन किया गया । तब घर के लोगों ने साथ जा रहे उसके साथियों को इस हादसे की जानकारी दी । दोनों साथी नैल्लोर स्टेशन पहुंचे, मंगलवार को अंत्यपरीक्षण के बाद शव को दोनों साथियों को सौंपा जाएगा । सबसे बडी समस्या है कि आखिर इस गरीब का शव गांव कैसे पहुंचेगा । अभी तक कोई व्यवस्था नहीं हो पायी है । स्वजनों ने रूपौली थाना में आवेदन देकर नैल्लोर से शव को गांव तक पहुंचाने के लिए गुहार लगायी है । इधर विधायक शंकर सिंह ने प्रशासन से मृतक युवक का शव गांव तक पहुंचाने की मांग सरकार से की है तथा रेलवे द्वारा पीडित परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *