पूर्णिया: Bihar Election 2025 पूर्णिया जिले के सत्कोदरिया, धमदाहा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां चुनाव आयोग की आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए राजद प्रत्याशी की प्रचार गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, मरंगा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान पुलिस ने इस गाड़ी से 19 पीस राजद का झंडा, 85 पॉकेट कैलेंडर और 6 पॉकेट डायरी बरामद की हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी सामग्रियां बिना अनुमति के प्रचार के लिए इस्तेमाल की जा रही थीं। वर्तमान में गाड़ी को मरंगा थाना परिसर में जब्त रखकर जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TAGGED:Bihar Election 2025



