Bihar Election 2025: पूर्णिया में मतदान के बाद जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने गृह मंत्री से मांगा इस्तीफा, दिल्ली घटना पर जताई कड़ी नाराजगी

पूर्णिया: Bihar Election 2025 पूर्णिया में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने दिल्ली में हुई घटना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और गृह मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजधानी में इस तरह की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी विफलता है, जिसके लिए गृह मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ देना चाहिए। उदय सिंह ने साथ ही कहा कि देश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने अपील की कि केंद्र सरकार जवाबदेही तय करे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *