Bihar Election 2025: पूर्णिया में सजे आदर्श बूथ — मतदान में उमड़ा जनउत्साह, युवाओं ने कहा- विकास के लिए दे रहे वोट

पूर्णिया, नंदकिशोर: Bihar Election 2025 पूर्णिया के कला भवन स्थित बूथ संख्या 36 और 37 इस बार आदर्श मतदान केंद्र के रूप में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। दोनों बूथों को रंग-बिरंगे पोस्टरों, पारंपरिक आकृतियों और ग्रामीण जीवन की झलक दिखाती कलाकृतियों से सजाया गया है। दीवारों पर बनी चित्रकारी में आदिवासी संस्कृति और सामाजिक जीवन की झलक भी देखने को मिल रही है। मतदान केंद्र का माहौल इतना प्रेरक बनाया गया है कि मतदाता वहां पहुंचकर उत्साहित और सकारात्मक माहौल महसूस कर रहे हैं।

सुबह से ही महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतारें मतदान केंद्रों पर देखी गईं। मतदाताओं का कहना है कि वे विकास और सुशासन के मुद्दे पर वोट डाल रहे हैं। एक युवा छात्रा ने कहा, “सरकार द्वारा शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए प्रयासों से हम काफी प्रभावित हैं। इस बार का वोट हमने बेहतर भविष्य और विकास के लिए दिया है।” लोकतंत्र के इस पर्व में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि पूर्णिया में मतदान को लेकर लोगों में जोश और जिम्मेदारी दोनों झलक रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *