पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: पूरे बिहार में सबसे ज्यादा मत लाने पर विधायक कलाधर मंडल को मंत्री बनाने की मांग उठने लगी है तथा हरओर इनकी जीत पर खुशियाली एवं उल्लास का वातावरण बना हुआ है। यह बता दें कि नवनिर्वाचित विधायक कलाधर मंडल ने पूरे बिहार में सबसे ज्यादा मत एवं सबसे ज्यादा अंतर से जीत हाशिल करनेवाले विधायक बने हैं, जो आजतक का रिकाॅर्ड मत है। भवानीपुर प्रखंड के धुचायटोला गांव के रहनेवाले विधायक कलाधर मंडल ने एक शिक्षक से अपनी जिंदगी की पारी की शुरूआत करते हुए, विधायक के पद को सुशोभित किया है।
उन्होंने कुल 124826 मत प्राप्त किया तथा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 73572 मतों पराजित किया है। यहां के शुभचिंतकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक जीत के बाद मंत्री पद के हकदार विधायक कलाधर मंडल हैं। इनके मंत्री बनने से सीमांचल सहित पूरे प्रदेश के विकास को गति मिलेगी तथा वर्षों से पुरानी मांगें, अधूरी पडी योजनाएं एवं क्षेत्र की परेशानियों का समाधान संभव हो पाएगा।
इस अवसर पर आयुष्मान दीपक कुमार सहित सभी शुभचिंतकों ने उन्हें जीत की बधाई देते हुए कहा कि नवनिर्वाचित विधायक कलाधर मंडल की जीत से अब रूपौली का समुचित विकास होगा तथा एक नये विकसित रूपौली का निर्माण होगा।



