कसबा में लोजपा(रा.) की प्रचंड जीत पर पार्टी नेताओं ने जनता का जताया आभार, कहा— यह बिहारवासियों की जीत है

Party leaders expressed gratitude to the people for the landslide victory of LJP(R) in Kasba, saying, "This is a victory for the people of Bihar."

PURNIA NEWS : बिहार में एनडीए की व्यापक जीत और कसबा विधानसभा से लोजपा(रा.) उम्मीदवार नितेश सिंह की ऐतिहासिक विजय पर पार्टी के पूर्णिया जिला महासचिव-सह-प्रवक्ता विवेक कुमार लाठ (सोनू) और जिला मंत्री मोहित अग्रवाल ने बिहार की जनता, विशेषकर पूर्णिया और कसबा के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। नेताओं ने कहा कि यह जीत पूरे बिहारवासियों की जीत है और लोगों ने एनडीए के विकास कार्यों व कुशल शासन पर भरोसा जताते हुए अपार बहुमत देकर अपना विश्वास दोबारा प्रकट किया है।

उनका कहना है कि कसबा पिछले पंद्रह वर्षों से विकास से वंचित रहा था और जनता परिवर्तन को लेकर पूरी तरह तैयार थी, जिसे आदरणीय चिराग पासवान के “बिहार फर्स्ट— बिहारी फर्स्ट” विजन ने और मजबूती दी। नितेश सिंह को भारी मतों से जीत दिलाकर जनता ने लोजपा(रा.) के प्रति अपना विश्वास दर्ज कराया है। नेताओं ने पूर्णिया जिले की पाँचों विजयी विधानसभा सीटों के विधायकों तथा लोजपा(रा.) के सभी 19 विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में बिहार तेज़ी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *