Bihar Election 2025

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: रुपौली विधानसभा क्षेत्र के महान लोगों को उनके प्रति जो प्यार एवं विश्वास जताया गया है, उसको लेकर वे उन्हें हार्दिक बधाई देते हैं! उक्त बातें जनसुराज पार्टी के विधायक प्रत्याशी आमोद मंडल ने बधाई देते हुए कही। उन्होंने कहा कि रुपौली विधानसभा के मेरे प्रिय समर्थकों और जनता-जनार्दन,
चुनाव परिणाम चाहे जो भी रहे हों, आपने जो असीम प्यार, समर्थन और विश्वास मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं हृदय की गहराइयों से आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ।

यह चुनावी हार मेरे लिए एक पड़ाव हो सकती है, लेकिन आपका यह अटूट साथ और स्नेह मेरी सबसे बड़ी जीत है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि आपका यह प्रेम और विश्वास व्यर्थ नहीं जाएगा। मैं एक जनसेवक के रूप में आपके बीच रहकर, आपकी सेवा में पहले की तरह ही पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्यरत रहूँगा। आपका यह समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *