एलजेपी (रामविलास) ने स्थापना दिवस की तैयारी तेज की, जिलास्तरीय बैठक में मिली कार्यकर्ताओं की पूर्ण समर्थन की आश्वासन

PURNIA NEWS : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की जिला कार्यकर्ता बैठक आज जिलाध्यक्ष सौरभ झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें 28 नवंबर को पटना के बापू सभागार में होने वाले पार्टी के 25वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में सभी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में भेजने का संकल्प लिया।

कार्यकर्ताओं ने बिहार में पार्टी की हालिया सफलता, विशेषकर 19 विधानसभा सीटों पर जीत और दो विधायकों के मंत्री पद पर मनोनयन को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान तथा प्रदेश प्रभारी अरुण भारती के प्रति आभार जताया। जिलाध्यक्ष सौरभ झा ने कहा कि जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता बस, ट्रेन और निजी वाहनों से पटना पहुंचेंगे। बैठक में प्रदेश महासचिव योगेंद्र शाह, वरिष्ठ नेता बैद्यनाथ सिंह, पवन पासवान, विवेक लाठ, प्रशांत झा, कंचन देवी, उमेश पासवान, वेदानंद पासवान, मोहम्मद साहिब, मानिक यादव, रंजीत साह सहित विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *