Bihar Election 2025: लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि, जनादेश का पूर्ण सम्मान: डॉ आलोक रंजन

सहरसा, अजय कुमार: Bihar Election 2025 75 सहरसा विधानसभा के चुनाव परिणामों का आदर करते हुए निवर्तमान विधायक डॉक्टर आलोक रंजन ने नवनिर्वाचित महागठबंधन के उम्मीदवार आई पी गुप्ता के विजय पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है। और मैं इस जनादेश का पूर्ण सम्मान करता हूँ। मेरा विनम्र अनुरोध है कि सहरसा के समग्र हित में जो विकासात्मक कार्य पूर्व से जारी थे—चाहे वे आधारभूत संरचना के हों, शिक्षा व स्वास्थ्य से जुड़े हों या क्षेत्रीय संपर्क व रोजगार से संबंधित—उन्हें अब और अधिक गति एवं प्राथमिकता प्रदान की जाए।

साथ ही सहरसा की जनता एवं कार्यकर्ताओं ने हमेशा प्रगति और सकारात्मक परिवर्तन की अपेक्षा की है। आशा है कि आपके नेतृत्व में यह क्षेत्र निरंतर आगे बढ़ेगा और जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। मैं आपके सफल कार्यकाल और सहरसा की उन्नति के लिए हृदय से शुभकामनाएँ देता हूँ। साथ ही उन्होने कहा क्षेत्र हित में किसी भी सकारात्मक सहयोग के लिए मैं सदैव उपलब्ध रहूँगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *