सहरसा, अजय कुमार : अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री संगठन सह प्रभारी पूर्णिया, कोशी एवं भागलपुर प्रमंडल के अनिल कुमार साहा ने एनडीए सरकार के प्रचंड बहुमत मिलने पर हर्ष व्यक्त कर मुख्यमंत्री के प्रति बधाई व शुभकामना जताई है।उन्होने कहा कि बिहार में ऐसी सरकार बनें जो आपसी विश्वास व भाईचारे का संदेश दे।बिहार सरकार के विगत 20 वर्षों से मुख्यमंत्री के पद पर सुशोभित बिहार की जनता के अभिभावक को संदेश पहुंचाने का प्रयास किया है। श्री साहा ने नीतीश कुमार से आग्रह किया है कि वह राजनीतिक जीवन के अपने अंतिम समय में बिहार में एक ऐसी सरकार का गठन करें। जिससे बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में भाईचारे का संसार स्थापित हो सके। ज्ञात हो कि बिहार विभूतियां की धरती रही है।बिहार के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जैसे विभूति इस देश के राष्ट्रपति हुआ करते थे।बिहार में जननायक कर्पूरी ठाकुर का यह बिहार है। बिहार लोकनायक जयप्रकाश नारायण का बिहार है और इन्ही के पद चिन्ह पर चलकर के बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री विकास पुरुष ने बिहार में जो अपने क्रियाकलाप से बिहार सरकार को एक स्वच्छ शासन भय मुक्त शासन भाईचारे का शासन देने का काम किया।अब अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम समय में उनका यह कर्तव्य होता है कि वह ऐसी सरकार का गठन करें जिससे पूरे देश में वर्तमान में जो अभी वातावरण फैला हुआ है।चाहे वह धर्म के आधार पर हो या जाति के आधार पर भाई-भाई में जो वैमनस्य पैदा किया गया है।देश में भाई- भाई में जो फूड डालो और राजनीति करने की स्थिति पैदा की गई है।आज जरूरत है कि आप जैसे महान नेता के लिए यह वक्त भी आ गया है कि आप इस दूरी को जो भाई चारे के बीच की दूरी है।उसको समाप्त कर एक ऐसे स्वच्छ सरकार का निर्माण करें या गठन करें जिससे इस देश में जो वर्तमान में स्थिति उत्पन्न हुई है उसका पटाक्षेप हो और आपस में सौहार्दपूर्ण वातावरण में बिहार ही नहीं बल्कि पूरा देश में अपने आप को भाईचारे के बंधन में बंध करके एक दूसरे के कंधे से कंधे मिलाकर बिहार ही नहीं बल्कि देश की प्रगति में अपनी भूमिका का निर्वाह करे तथा अपना भारत देश जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी , डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ,राम मनोहर लोहिया,अबदुल्ल कलाम साहब,सरदार वल्लभभाई पटेल जी का देश रहा है उनके पद चिन्ह पर चलकर के देश में शांति और अमन चैन का राज्य स्थापित हो। जिसे देश ही नहीं पूरे विश्व में जन्म जन्मांतर तक लोग आपकी ख्याति को याद करे। Post navigationSAHARSA NEWS: बाल उमंग पखवाड़ा के आयोजन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा जनजातीय गौरव दिवस पर लखनऊ में छह दिवसीय मुखौटे प्रदर्शनी का आयोजन