Saharsa News: भारत स्काउट और गाइड के प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जम्बूरी के लिए सहरसा टीम रवाना

सहरसा, अजय कुमार: Saharsa News छत्तीसगढ़ के बलोड जिला में 9 से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाले भारत स्काउट और गाइड के प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जम्बूरी के लिए सहरसा रोवर की टीम मंगलवार को रवाना हुई।

डीओसी स्काउट रविरंजन कुमार, जिला आयुक्त रोवर आनंद कुमार झा और स्काउट मास्टर मुकेश कुमार ने हरी झंडी दिखा कर टीम को रवाना किया।

जानकारी देते हुए डीओसी स्काउट रविरंजन कुमार ने बताया कि रोवर सेक्शन के पहले राष्ट्रीय जम्बूरी कैंप में सहरसा जिले के बच्चे भाग ले रहे हैं। वहीं रोवर जिला आयुक्त आनंद झा ने कहा कि छह सदस्यीय टीम कैंप में भाग लेगी। इस मौके पर विमल कुमार पंडित, राजेश राम, रजनीश कुमार मिश्र, पंकज कुमार झा, अभिषेक कुमार आदि ने शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *