सर्दियों में रंग बिरंगे आकर्षक हुआ फूल पौधों का कारोबार,जमकर खरीददारी कर रहे लोग

सहरसा, अजय कुमार : ठंड के मौसम आते ही फूल पौधे प्रकृति मे अनुपम छटा बिखेरती है।मनमोहक व आकर्षक प्राकृतिक रंग घरों को शोभायमान बनाती है।इस मौसम में गुलाब, गेंदा, गुलदाउदी से लेकर डहलिया के साथ कई पौधों घरों की शोभा बढ़ाते हैं। जिसे देखते इसकी इन दिनों डिमांड भी काफी बढ़ गयी है। लोग इसे नर्सरी या घुमंतू फूल वाले से खरीद कर घर की क्यारियो, बाउंड्री वॉल के किनारे, छत के गमलों, बर्तन या बॉक्स में लगाकर घर की सुंदरता बढ़ा रहे हैं।

लोगों के बीच बागवानी को लेकर बढ़ी रुचि के चलते जिले में फूल पौधों का कारोबार काफी बढ़ा है।सुपर मार्केट स्थित अब सड़कों के किनारे भी ऐसे कारोबार फल फुल रहे हैं एवं अच्छी आमदनी भी कर रहे हैं। फूलों के शौकीन अपनी बगिया व घर को सजाने की तैयारी कर रहे हैं।फूल विक्रेताओं का कहना है कि इस मौसम में ना सिर्फ फूलों के पौधे बल्कि सजावटी पौधों के साथ वायु प्रदूषण को कम करने वाले इंडोर एवं औषधीय पौधों की भी मांग बढ़ गयी है।

शीत ऋतु में फूलों की नयी नयी वैराइटी आने के कारण इसकी बिक्री बढ़ गयी है. जिले के नर्सरियों में लोगों को बागवानी सजाने के लिए तरह तरह के फूल पौधों को खरीदते देखा जा सकता है। गेंदा, गुलाब, डहेलिया की डिमांड ज्यादा है। इनमें गेंदा 15 से 20 रूपये, गुलदाउदी 30 से 50 रूपये, अरहुल 30 से 40 रूपये, गुलाब 60 से 80 रूपये, शो प्लांट्स 60 से 120 रूपये, सदाबहार 40 से 45 रूपये प्रति पौधा की जमकर बिक्री हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *