DM अंशुल कुमार ने गुब्बारे उड़ाकर किया राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ, 9 प्रमंडलों के 350 बच्चे ले रहे हिस्सा

पूर्णिया: खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स बालक खेल प्रतियोगिता 2025-26 का जोरदार आगाज हो गया। इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने गुब्बारे उड़ाकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री अंजनी कुमार, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। बच्चों ने शानदार मार्च पास्ट किया, NCC और भारत स्काउट-गाइड की बैंड पार्टी ने धुनें छेड़ीं तो पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।

कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास और उर्स लाइन कान्वेंट की बच्चियों ने खेल थीम पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बिहार के 9 प्रमंडलों से करीब 350 बालक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। DM अंशुल कुमार ने बच्चों को अनुशासन और मेहनत से खेल अपनाने की सलाह दी और कहा, “राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार और देश का नाम रोशन करो।” उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार ने खेल को करियर बनाने की प्रेरणा दी। इस मीट में चयनित खिलाड़ी आगे बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। मंच संचालन सुचित्रा कुमारी ने किया। चार दिन तक पूर्णिया में खेल का महाकुंभ चलने वाला है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *