SAHARSA NEWS,अजय कुमार : नेटबॉल में सहरसा जिला से 12 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025-26 के अंतर्गत राज्य स्तरीय विद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता में सहरसा जिला से नेटबॉल खेल राज्य स्तरीय ओपन ट्रायल में सहरसा से कुल 34 खिलाड़ियों ने पटेल मैदान समस्तीपुर में अपना प्रतिभा दिखाया। जिसमें सहरसा से कुल 12 खिलाडी ने राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर अपना जगह बना लिया। विद्यालय स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में इतनी बड़ी संख्या में सहरसा जिला के लिए सबसे बडी उपलब्धियां है।इस उपलब्धि से जिला खेल पदाधिकारी नेट बॉल संघ के सचिव राज किशोर गुप्ता,अध्यक्ष आनंद झा, संरक्षक प्रमोद कुमार झा,संयोजकमुखिया संजीव कुमार जायसवाल चौधरी, कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार,सभी खेल संघो के सचिव,अध्यक्ष ने भी बधाई एवं शुभकामना दिए। चयनित खिलाडी U19 बालिका वर्ग में प्रतिभा कुमारी डीसी इंटर कॉलेज सिमरी बख्तियारपुर, सुकराना खातुन, फुलदाय उo मo विद्यालय बनगांव,U17 बालिका वर्ग में विंदु कुमारी,स्मृति कुमारी मध्य विद्यालय मोहनपुर चांदनी कुमारी रहे. Post navigationपुराने तार को बदलकर नया 33 हजार तार लगाने से विद्युत की आपूर्ति होगी निर्बाध हाजत से कैदी फरार मामले में एसपी ने एएसआई और चौकीदार को निलंबित किया