SAHARSA NEWS,अजय कुमार : विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा के अंतर्गत 33/11 के भी विद्युत शक्ति उप केंद्र सत्तर कटैया / 33/11 के भी विद्युत शक्ति उप केंद्र नौहट्टा तक 33 हजार पुराना तार को बदलकर नया तार लगाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही जिस जगह पर पोल की आवश्यकता है। उस जगह पर पोल भी लगाया जा रहा है।जिससे उपभोक्ताओं को विद्युत की आपूर्ति निर्बाध रहेगी एवं किसी भी प्रकार का कोई समस्या नहीं होगी। साथ ही दोनों प्रखंडों में बरसात के दिनों में ब्रेकडाउन होने की संभावना अधिक बनी रहती है। जिससे उपभोक्ताओं को समय पर विद्युत आपूर्ति नहीं हो पाती है।वही पुराने एवं जर्जर तार को बदलकर नया तार लगाने से विद्युत की आपूर्ति सुचारू होगी।इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने उपभोक्ताओ से आग्रह किया गया है कि दिनांक 20 से 30 नवंबर तक 33/11 के भी विद्युत शक्ति उप केंद्र सत्तर कैटया / 33/11 के भी विद्युत शक्ति उप केंद्र नौहट्टा तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। एवं उनके द्वारा उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पहले ही बिजली से संबंधित अपना जरूरी काम निपटा लें ताकि किसी भी परेशानी का सामना न करना परे। साथ ही उक्त जगहों पर आज से कार्य किया जा रहा हैं। Post navigationलोजपा प्रत्याशी संजय कुमार सिंह की जीत पर बाजार में निकाला गया विजय जुलूस नेटबॉल में सहरसा जिला से 12 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन