SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के बनमा इटहरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलशन झा की अध्यक्षता में परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत पुरूष नशबंदी पखवाड़ा एवं फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत नाइट ब्लड सर्वे के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रखंड समन्वयक समिति की बैठक आयोजन किया गया l जिसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार संत, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक महबूब आलम, पीएसआई इंडिया के जिला प्रबंधक मासूम इकबाल,पीरामल स्वास्थ्य के जिला लीड अखिलेश कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक विनोद कुमार शर्मा, परिवार नियोजन काउंसलर संतोष कुमार वर्मा, पिरामल स्वास्थ्य से ऑफिसर गोपाल कुमार झा, प्रखंड प्रोग्राम समन्वयक जीविका अनुपम आनंद सम्मिलित हुए l मालूम हो कि पुरूष नशबंदी पखवाड़ा के अंतर्गत दिनांक 21 नवंबर से 27 नवंबर तक दंपती संपर्क सप्ताह के दौरान आशा कार्यकर्ता द्वारा दंपतियों से मिलकर परिवार नियोजन के साधन लेने के इच्छुक लाभार्थियों की सूची तैयार करेंगी तथा 28 नवम्बर से 12 दिसंबर तक परिवार नियोजन सेवा दी जाएगी lप्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पुरूष नशबंदी पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए रात्रि चौपाल, लपरिवार नियोजन ग्राम चौपाल कार्यक्रम सहित कई अन्य जागरूकता कार्यक्रम कर इस सेवा के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा l फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत बनमा इटहरी प्रखंड अंतर्गत दो गांव में नाइट ब्लड सर्वे होना है l जिसमें पहलाम गांव में 25. 11 .2025 से 28.11. 2025 एवं घौरदोर गांव में 1.12.2025 से 4.12. 2025 को कार्यक्रम होना है.जिसमें 20 साल से उपर उम्र के 300 ग्रामीणों का जांच किया जाएगा l जो की बनमा ईटरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं बनी टीम द्वारा किया जाएगा l जिसमें आशा दीदी एवं जीविका दीदी द्वारा गांव के लोगों को जांच करवाने के लिए प्रेरित करना सुनिश्चित किया गया है l Post navigationहाजत से कैदी फरार मामले में एसपी ने एएसआई और चौकीदार को निलंबित किया प्रमंडलीय पुस्तकालय में रविवार को मैथिली शब्द लोक द्वारा होगा तीन पुस्तक का लोकार्पण