SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के बनमा इटहरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलशन झा की अध्यक्षता में परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत पुरूष नशबंदी पखवाड़ा एवं फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत नाइट ब्लड सर्वे के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रखंड समन्वयक समिति की बैठक आयोजन किया गया l जिसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार संत, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक महबूब आलम, पीएसआई इंडिया के जिला प्रबंधक मासूम इकबाल,पीरामल स्वास्थ्य के जिला लीड अखिलेश कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक विनोद कुमार शर्मा, परिवार नियोजन काउंसलर संतोष कुमार वर्मा, पिरामल स्वास्थ्य से ऑफिसर गोपाल कुमार झा, प्रखंड प्रोग्राम समन्वयक जीविका अनुपम आनंद सम्मिलित हुए l मालूम हो कि पुरूष नशबंदी पखवाड़ा के अंतर्गत दिनांक 21 नवंबर से 27 नवंबर तक दंपती संपर्क सप्ताह के दौरान आशा कार्यकर्ता द्वारा दंपतियों से मिलकर परिवार नियोजन के साधन लेने के इच्छुक लाभार्थियों की सूची तैयार करेंगी तथा 28 नवम्बर से 12 दिसंबर तक परिवार नियोजन सेवा दी जाएगी l

प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पुरूष नशबंदी पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए रात्रि चौपाल, लपरिवार नियोजन ग्राम चौपाल कार्यक्रम सहित कई अन्य जागरूकता कार्यक्रम कर इस सेवा के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा l फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत बनमा इटहरी प्रखंड अंतर्गत दो गांव में नाइट ब्लड सर्वे होना है l जिसमें पहलाम गांव में 25. 11 .2025 से 28.11. 2025 एवं घौरदोर गांव में 1.12.2025 से 4.12. 2025 को कार्यक्रम होना है.जिसमें 20 साल से उपर उम्र के 300 ग्रामीणों का जांच किया जाएगा l जो की बनमा ईटरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं बनी टीम द्वारा किया जाएगा l जिसमें आशा दीदी एवं जीविका दीदी द्वारा गांव के लोगों को जांच करवाने के लिए प्रेरित करना सुनिश्चित किया गया है  l

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *