उप विकास आयुक्त ने बी.कोठी प्रखंड की विकास योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

PURNIA NEWS : पूर्णिया के उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार  ने शुक्रवार को बी. कोठी प्रखंड क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत गोरिपुर में मनरेगा के तहत पंचायत भवन के सामने निर्मित खेल मैदान की प्रगति एवं गुणवत्ता का अवलोकन किया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके बाद ग्राम पंचायत नाथपुर में त्रिवेणी वृक्षारोपण योजना तथा ग्राम पंचायत मुलकिया में नहर सफाई एवं बाँध मरम्मत कार्य की समीक्षा की गई, जहाँ मौके पर 17 मजदूर कार्यरत पाए गए। उप विकास आयुक्त ने मजदूरों से सीधे बातचीत कर कार्य की स्थिति जानी और कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए दिशा–निर्देश जारी किए। साथ ही उन्होंने मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं की नियमित एवं सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि विकास कार्यों का लाभ समय पर आम जनता तक पहुँच सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon