Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

purnia-purva-hpv-vaccination-campaign-70-girls-second-dose
पूर्णिया

पूर्णिया पूर्व में एचपीवी टीकाकरण अभियान, 70 बच्चियों को दी गई दूसरी खुराक

By अंग इंडिया न्यूज़
January 20, 2026 1 Min Read
0

अंग इंडिया संवाददाता/पूर्णिया/

जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को प्रखंड पूर्णिया पूर्व में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया गया।

पूर्णिया पूर्व स्थित एम.एस. सिमलगच्छी विद्यालय में आयोजित इस टीकाकरण अभियान के तहत 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की कुल 70 बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन की दूसरी खुराक सफलतापूर्वक दी गई। यह अभियान पूरी तरह सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हुआ।

टीकाकरण अभियान के दौरान अमित कुमार (बीएमसी), एसएमनेट–यूनिसेफ, एएनएम एवं रैपिड रिस्पॉन्स टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अपेक्षित सहयोग प्रदान किया गया, जिससे छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित हुई और अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों से बचाव में अत्यंत सहायक है। समय पर टीकाकरण से न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य सुरक्षित होता है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और आने वाले समय के लिए बेहतर स्वास्थ्य की मजबूत नींव तैयार होती है।

यह टीकाकरण अभियान किशोर स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Several important decisions related to academics and affiliation were taken in the 24th Academic Council meeting of Purnea University.
Previous

पूर्णिया विश्वविद्यालय की 24वीं विद्वत परिषद् की बैठक में शैक्षणिक एवं संबद्धता से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय

purnia-nsssk-newborn-safety-two-day-training
Next

पूर्णिया में नवजात शिशु सुरक्षा को लेकर दो दिवसीय एनएसएसके प्रशिक्षण संपन्न

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.