पूर्णिया मुख्तारखाना में मनाया गया 76वां संविधान दिवस, अधिवक्ताओं ने रखे विचार

PURNIA NEWS : पूर्णिया मुख्तारखाना में आज 76वां संविधान दिवस वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक की अध्यक्षता में सादगी और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री दीपक ने कहा कि संविधान दिवस हमारे महान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है, जो नागरिकों को अधिकारों के साथ कर्तव्यों का बोध भी कराता है।

अधिवक्ता प्रेरणा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान भारतीयों को समानता, न्याय और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान करता है। इसलिए आवश्यक है कि हम इसके मूल्यों को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखें, बल्कि अपने आचरण और समाज के प्रति जिम्मेदारियों में भी इसे प्रतिबिंबित करें।

अधिवक्ता सुशील चंद्र मिश्र ने 76वें संविधान दिवस को राष्ट्र की स्थिरता और प्रगति की आधारशिला बताया, वहीं अधिवक्ता राजेश झा ने कहा कि अधिवक्ताओं, प्रशासन और न्यायपालिका को मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए कि भारत का लोकतंत्र और अधिक पारदर्शी, सशक्त और जनोन्मुखी बने। इस अवसर पर अधिवक्ता राजकुमार झा, सुशील कुमार पप्पू, मनोज झा, रूपेश सिंह, संजीव कुमार सिंह, केके वर्मा, सुभाष पाठक, अरुण यादव, बबीता चौधरी, रजनी साह और सुष्मिता राय सहित कई अधिवक्ताओं ने संविधान दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon