टिकापुर में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंपा

PURNIA NEWS : कसबा थाना क्षेत्र के टिकापुर में 26 नवंबर 2025 की देर शाम दुकान से चोरी कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपित के पास से चोरी का सामान तथा एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को कसबा थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने उसकी पहचान मुमताज शाह, पिता इस्राईल शाह, निवासी मधौर वार्ड संख्या 02, कसबा, पूर्णिया के रूप में की है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *