कॉमन सर्विस सेंटर का पलासी प्रखंड में विधिवत उद्घाटन, अब राजस्व सेवाएँ होंगी आसानी से सुलभ

अररिया/प्रिंस कुमार : पलासी प्रखंड में आज कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का विधिवत उद्घाटन अंचल अधिकारी सुशील कांत सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य प्रकाश, सीएससी जिला प्रबंधक आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर अंचल अधिकारी ने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। पलासी अंचल में सीएससी की शुरुआत से आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ अब और आसानी से मिलेगा।

इस अवसर पर बताया गया कि प्रशिक्षित वीएलई अब दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, भू-लगान भुगतान, ई-मापी सहित राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित सभी प्रमुख सेवाएँ ऑनलाइन उपलब्ध कराएँगे। इससे लोगों को इधर उधर की चक्कर काटने की आवश्यकता कम होगी और कार्य समय पर, पारदर्शिता के साथ पूरे होंगे। इसके अलावा सभी सेवाएँ नियत शुल्क पर उपलब्ध कराई जाएँगी तथा नागरिकों की सुविधा के लिए सेवा शुल्क/दर सूची भी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की गई है। मौके पर सीएससी संचालक मोहम्मद सलमान जावेद सहित कई अन्य सीएससी संचालक क्रमशः मोहम्मद खुशदिल, सुमन कुमार झा, निगम कुमार यादव, रंजीत कुमार भगत, संगम कुमार सरदार, दीपक कुमार मंडल, शत्रुघन कुमार, अजय कुमार, अजय कुमार मंडल और उपेश कुमार उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon