पर्णिया विश्वविद्यालय में एक माह के भीतर दो सफल प्लेसमेंट ड्राइव, 39 छात्रों का चयन

PURNIA NEWS : महामहिम कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के नेतृत्व में पर्णिया विश्वविद्यालय ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए एक माह के भीतर दो सफल प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किए हैं। पहले ड्राइव में 11 छात्रों के चयन के बाद, हाल ही में एवेरिक्सिस सॉल्यूशंस प्रा. लि. द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 28 छात्रों ने सफलता हासिल की है।

24 से 26 नवंबर 2025 तक चले तीन दिवसीय इस ड्राइव का आयोजन विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल के तहत प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. भरत कुमार मेहर की देखरेख में किया गया। बेंगलुरु की एवेरिक्सिस सॉल्यूशंस प्रा. लि. ने बिज़नेस डेवलपमेंट एसोसिएट पद के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्रों तथा स्नातकों का चयन किया। चयन प्रक्रिया दो चरणों—ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू—में आयोजित हुई, जिसमें चार बैचों में कुल 112 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 106 छात्र योग्य घोषित हुए। अंतिम रूप से 28 विद्यार्थियों का चयन 4 से 6 लाख रुपये वार्षिक के पैकेज पर किया गया।

यह प्लेसमेंट ड्राइव कुलपति प्रो. (डॉ.) विवेकानंद सिंह के संरक्षण में, डीन (स्टूडेंट वेलफेयर) प्रो. (डॉ.) अरविंद कुमार वर्मा और रजिस्ट्रार डॉ. प्रणय कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में डॉ. भरत कुमार मेहर और सह-आयोजक श्री सुनील कुमार, सहायक प्रोफेसर (सीनियर स्केल), पर्णिया कॉलेज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पर्णिया विश्वविद्यालय ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल करियर की कामना की है, साथ ही एवेरिक्सिस सॉल्यूशंस प्रा. लि. का धन्यवाद किया है कि उन्होंने विश्वविद्यालय को प्रतिभावान विद्यार्थियों के चयन हेतु मंच के रूप में चुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *