सुन्दरनाथ धाम में विकास कार्यों की रफ्तार तेज, विधायक विजय कुमार मंडल ने किया निरीक्षण

ARARIA NEWS,अररिया/प्रिंस कुमार : कुर्साकांटा स्थित ऐतिहासिक सुन्दरनाथ धाम में चल रहे सौंदर्यीकरण और भवन निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए सिकटी के विधायक एवं मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजय कुमार मंडल सोमवार को स्थल पहुंचे। उन्होंने निर्माण क्षेत्र का दौरा कर एजेंसी को गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने देने की सख्त चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा संचालित परियोजनाओं की जानकारी ली और कहा कि यह धाम शिव भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां सावन और महाशिवरात्रि पर बिहार के अलावा नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

विधायक ने बताया कि सरकार के सहयोग से मंदिर परिसर में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने प्रगति यात्रा के दौरान सौंदर्यीकरण योजना को मंजूरी देते हुए तुरंत बजट आवंटित किया था। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी कार्य समय पर और पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon