एसपी के निर्देश पर पूर्णिया में वाहन जांच अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों की सख्ती से हुई जांच

PURNIA NEWS : आज दिनांक 30 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेशानुसार पूर्णिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान थानाध्यक्षों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहनों की गहन जांच की, साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सत्यापित कर उनकी तलाशी भी ली। पुलिस प्रशासन ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करने के तहत चलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *