महिला-पुरूष को देशी शराब के साथ पुलिस ने किया गिरफतार

Police arrested a man and a woman with country liquor.

अंग इंडिया संवाददाता/रूपौली /
थाना पुलिस ने क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर एक महिला एवं पुरूष देशी शराब विके्रताओं को गिरफतार कर, न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है । इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि झलारी धारटोला गांव में मनिकलाल उरांव, पिता श्यामलाल उरांव चुलाई शराब के साथ घर में है, तत्काल उसके घर पर छापेमारी की गई, मौके पर गैलन में रखे लगभग पांच लीटर देशी शराब के साथ उसे गिरफतार कर लिया गया ।

ठीक इसी तरह उन्हें सूचना मिली कि ग्वालपाडा गांव में एक महिला तेतरी देवी, पति बुलाकी मंडल भी देशी षराब रखी हुई है । तत्काल उसके घर पर भी छापेमारी की गई, वहां भी एक गैलन एवं अन्य बोतलों में लगभग पांच लीटर शराब बरामद किया गया । तत्काल उसे भी गिरफतार कर, उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 5/2026 के तहत मामला दर्जकर दोनों गिरफतार व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है ।