पूर्णिया: विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि मेरे और मेरे संगठन के सदस्यों द्वारा निरंतर सेवा कार्य पूरी निष्ठा से चलते रहते हैं, परंतु हमारे बीच ऐसे महान व्यक्तित्व भी हैं जिनकी जितनी प्रशंसा की जाए वह हमेशा कम ही लगेगी। मैं बात कर रहा हूँ पूर्णिया के जाने-माने और समाजसेवा के लिए समर्पित चिकित्सक आदरणीय डॉ. ए.के. गुप्ता जी की।
बीते दिनों पूर्णिया कला भवन में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में डॉ. ए.के. गुप्ता द्वारा किया गया पुनीत कार्य हर हृदय को स्पर्श करने वाला रहा। समारोह में उन्होंने एक वर-वधू के विवाह में बिटिया के पिता का कर्तव्य निभाते हुए कन्यादान किया, जो समाज में सेवा और मानवता की अद्वितीय मिसाल है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि “समाज सेवा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती — यह एक भावना, एक श्रद्धा और एक संस्कार है। और इस भावना को जिस पवित्रता के साथ जीवित रखने वाले व्यक्तित्व का नाम है — डॉ. ए.के. गुप्ता जी।”
अंत में उन्होंने स्पष्ट कहा कि डॉ. ए.के. गुप्ता जी द्वारा किए गए हर पुनीत कार्य में विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ सदैव साथ खड़ा था, है और आगे भी रहेगा। सामूहिक विवाह में कन्यादान करते आदरणीय डॉ. ए.के. गुप्ता — समाज सेवा की जीवंत प्रेरणा।



