SAHARSA NEWS: मत्स्यगंधा मेला का डाक 95 लाख में फाइनल, संवेदक बने संजय कुमार मेहता

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS शहर के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित मत्स्यगंधा स्थित रक्तकाली चौसठ योगिनी मंदिर प्रांगण में स्थापना काल से प्रतिवर्ष भव्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी मेला के डाक हेतु शुक्रवार को निविदा के तहत डाक निर्धारित बोली लगाई गई। जिसमें कुल छह प्रतिनिधि शामिल हुए वही सबसे अधिक बोली समस्तीपुर निवासी संजय कुमार मेहता ने 95 लाख बोली लगाई। इस अवसर पर मेला के टेंडर प्रक्रिया में उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला,अपर सम्हार्ता निशांत, प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी धीरज कुमार, मंदिर कोषाध्यक्ष मुकतेश्वर सिंह मुकेश, व्यवस्थापक कुमार हीरा प्रभाकर, नज़ीर महिंन्द्र पासवान, अनुमंडल स्टेनो गोपनीय अरुण राम, डाककर्ता मो कमरुल, संजय कुमार, विजय कुमार गुप्ता, मो रिज़वान, नागेंद्र कुमार, आनंद झा मौजूद थे। ज्ञात हो कि पटेल मैदान मे आयोजित यह मेला दिनांक 15 दिसम्बर से 19 जनवरी तक कुल 35 दिन का होगा। सनद रहें विगत वर्ष 47 लाख 17 हजार में डाक हूई थी। वही विगत वर्ष की राशि में दस प्रतिशत बढोतरी के साथ प्रथम बोली बाबन लाख से बोली प्रारंभ हुई जो बढ़कर 95 लाख मे अंतिम फाइनल हुआ। जिसे समस्तीपुर निवासी संजय कुमार मेहता ने सर्वाधिक बोली लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *